फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में अमर उजाला की तरफ से पुलिस की पाठशाला का आयोजन, एसीपी अनिल कुमार बोले- नशे से दूर रहो

पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीपी बेरी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के अध्यापक रामदिया ने एसीपी का स्वागत किया। एसीपी अनिल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बाद कर देता हैं। इसकी शुरुआत अकसर दोस्तों के दबाव या मस्ती के तौर पर होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की यदि वे अपने गांव, शहर या आस-पड़ोस में नशा करने या बेचने वालों की जानकारी पाते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि यह जिंदगी एक बार मिलती है और इसका प्रयोग अच्छे कार्यों में होना चाहिए। आप हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए अपने परिवार से शुरुआत करें। अपने भाई- पिता को बताए कि यह हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना क्यों जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही जान पर भी भारी पड़ सकती है। आप देखते है कि आज सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है, लेकिन एक छोटी समझदारी दिखाकर इसे रोका या कम किया जा सकता है। बेरी शहर चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, जिससे साइबर फ्रॉड होने से बचा जा सकता हैं। इस अवसर पर बेरी शहर चौकी प्रभारी सुनील कुमार, प्रिंसिपल उर्मिल राठी, अध्यापक रामदिया, रामराज, नरोतम, पूनम, मोनिका, सोनिया, कांता, नीतू, कविता, रेनुका, अन्नू, प्रियंका, राजबाला मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें