फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर साधा निशाना

शाहिल शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:56 PM IST

झज्जर में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक से पूर्व हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा सरकार पर शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने के दीपेंद्र के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जिसकी जितनी समझ, वह वैसे ही आरोप लगाएगा। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा वही सांसद हैं, जिन्होंने संसद में आलू को दो-दो फीट का बताया था। इससे उनके ज्ञान का स्तर स्पष्ट होता है। कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा राइस मिलों के हरियाणा से पलायन को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि बिजनेस क्लास के लोगों को जहां फायदा दिखता है, वे वहीं ध्यान देते हैं। उनका अपना एजेंडा होता है और वे अपने अनुसार ही फैसले लेते हैं। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सेना की छवि का उपयोग अपनी छवि सुधारने के आरोप पर कृषि मंत्री राणा ने कहा कि सेना की छवि देश और राष्ट्र की होती है। प्रधानमंत्री होने के नाते मोदी का नाम उससे जुड़ जाता है। जुलाई में शुरू होने वाले खाद वितरण पोर्टल की देरी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि तकनीकी खामियों के चलते थोड़ी देर हो रही है, लेकिन जल्द ही खामियां दूर कर पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें