हरियाणा के बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट बी में स्थित दो फैक्टरी गोदाम में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस आग में गोदाम में रखा वेस्ट जलकर राख हो गया। सूचना फायर ब्रिगेड को मिली तो फायर ब्रिगेड कर्मी तुरंत आग बुझाने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचे। देर रात तक कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।