बहादुरगढ़ के छारा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतकों की पहचान नाना और दो दोहतों के तौर पर हुई है।