फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी : पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में नारनौंद में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

हांसी जिले के नारनौंद हल्के में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, पेपर लीक के मामलों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में यूथ कांग्रेस ने आज नारनौंद में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस हिसार के जिलाध्यक्ष सोविन भाटला ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें