फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एथलेटिक्स व बास्केटबॉल ग्राउंड में पानी भरने से 500 से ज्यादा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बाधित

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 06:21 PM IST

महाबीर स्टेडियम में एथलेटिक्स व बास्केटबाल ग्राउंड में पानी भर चुका है। इस कारण 500 से ज्यादा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बाधित हो चुकी है। इससे पहले भी कई बार स्टेडियम में बारिश का पानी भर चुका है। बता दें, कि महाबीर स्टेडियम काफी नीचे है जिस कारण रानी लक्ष्मीबाई चौक होते हुए मधुबन पार्क के अंदर से बारिश का पानी आ जाता है। पानी जमा होने से कई दिनों तक खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बाधित हो रही है। ऐसे में अभी पानी निकलने के बाद ग्राउंड सूखने में कम से कम तीन से चार दिन का समय लग जाएगा। महाबीर स्टेडियम में सुबह-शाम विभिन्न खेलों के 700 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इनमें से काफी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें