बिना ब्याज के प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का अंतिम दिन है। वहीं टैक्स जमा करवाने के लिए आज भी नगर निगम खुला है। दोपहर तक निगम कार्यालय में करीब 2.50 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ। बता दें कि कल मौजूदा वित्त वर्ष खत्म हो जाएगा। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 18 प्रतिशत ब्याज भी चुकाना पड़ेगा। दोपहर तक टैक्स करवाने पहुंचे 40 लोग नगर निगम कार्यालय में रविवार दोपहर तक करीब 40 लोग प्रॉपर्टी टैक्स करवाने पहुंचे। इन लोगों ने करीब 2.50 लाख रुपये टैक्स जमा करवाया। इससे पहले शनिवार को करीब 140 लोगों ने 9.50 लाख रुपये टैक्स जमा करवाया था। 25 करोड़ रुपये है प्राॅपर्टी टैक्स का लक्ष्य मौजूदा वित्त वर्ष के लिए नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स का 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था। रविवार दोपहर निगम के खाते में करीब 20.75 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है।