फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से सत्र 2026-27 के लिए राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जून माह के प्रथम सप्ताह से शुरू की जाएगी। जिन भी नए छात्रों ने आईटीआई में एडमिशन लेना है। आईटीआई के विद्यार्थी समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस बार दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल एवं पारदर्शी बनाया गया है। आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी जारी की गई है। इसमें 10वीं या 12वीं की मार्कशीट ,चरित्र प्रमाण-पत्र (6 माह से अधिक पुराना न हो), आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, सक्रिय ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (सामान्य वर्ग को छोड़कर), वर्ष 2026 का आय प्रमाण-पत्र तथा बैंक खाता शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता होना अनिवार्य रहेगा। दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य भूप सिंह ने बताया कि आवेदन करते समय दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसलिए विद्यार्थी समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि पोर्टल शुरू होते ही आसानी से आवेदन किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में हांसी, महिला हांसी, प्याऊ माजरा, भकलाना और राखी शाहपुर स्थित 5 राजकीय संस्थानों में विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें