फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज हांसी में भी सुनी

हांसी में पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज सुनाई दी। नगर परिषद परिसर में सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पंजाब के बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किया गया कथित लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। सफाई कर्मचारी प्रधान बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी समाज को स्वच्छ रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, लेकिन अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने पर उनके साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में हांसी में कर्मचारियों का यह प्रदर्शन साफ संकेत है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। फिलहाल कर्मचारी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें