फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: डंडों से हमला कर सिर फोड़ने से गुस्साए छात्रों ने तपती गर्मी में गेट नंबर चार के बाहर दिया धरना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में धरना दे रहे विद्यार्थियों पर एचएयू के सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार रात डंडों से हमला किया। जिसमें तीन विद्यार्थियों के सिर फोड़ दिए।जिसके बाद यूनिवर्सिटी के सैकड़ों विद्यार्थी बुधवार सुबह से ही गेट नंबर 4 के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन तथा कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। दोपहर को एसडीएम ज्योति मित्तल विद्यार्थियों से बातचीत करने पहुंची लेकिन विद्यार्थियों ने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। बता दें कि एचएयू के एमएससी व पीएचडी के विद्यार्थी स्कॉलरशिप घटाए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कुलपति कार्यालय के बाहर जाने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से टकराव हो गया। इस दौरान एक छात्र को चोट आई। विद्यार्थी अपनी मांग को लेकर एचएयू गेट नंबर चार पर धरना देने पहुंचे। बाद में रात के समय कुलपति आवास के बाहर धरना देने बैठ गए। रात करीब 11 बजे के आसपास कुलपति की गाड़ी आई तो सुरक्षा कर्मियों ने विद्यार्थियों को हटाने के लिए प्रयास किया। इस बीच विद्यार्थी नहीं हटे तो सुरक्षा कर्मियों ने डंडों से हमला कर दिया। जिसमें तीन विद्यार्थियों चक्षु, दीपांशु, निखिल के सिर फूट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें