राजगढ़ रोड पर स्थित संत कबीर संस्थान में रविवार को ओबीसी बिग्रेड का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से ओबीसी समाज के लोगों ने भाग लिया। प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश के हर जिले के लोगों ने अपनी भूमिका निभाई और जो यहां फैसले लिए उसको पूरा करने का संकल्प लिया। राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता मिट्टी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता डा. मुखत्यार सिंह सदर, देशराज कंबोज, ओबीसी महासचिव सुरेंद्र रोहिल्ला, सेवानिवृत्त डीएसपी करता राम कश्यप आदि ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में 27 प्रतिशत आरक्षण हिस्सेदारी देने की मांग उठाई गई। सम्मेलन में फैसला लिया गया कि ओबीसी बिग्रेड द्वारा हरियाणा में पांच जोन बनाए जाएंगे। जिसमें जोन स्तर पर एक प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। संगठन को एक महीने के अंदर जिला व ब्लॉक स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। ओबीसी बिग्रेड द्वारा एक महीने गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश स्तर पर जन जागरूकता अभियान यात्रा निकाली जाए। यह यात्रा हरियाणा के 1000 गांव को कवर करेगी।