फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल

Naveen Updated Wed, 22 Apr 2026 11:47 AM IST

गंगवा गांव में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात को एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि गंगवा निवासी गोविंद (28) अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर सवार की तरफ आ रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही वैन ने पैदल राहगीर बालावास निवासी दिनेश व इंद्रजीत को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चारों लोग घायल हो गए। सभी को राहगीरों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां गोविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। वहीं वैन चालक हादसे के बाद भाग गया। गोविंद के घर वाले बना रहे हैं नया मकान गोविंद के घर वाले नया मकान बना रहे हैं। उसका पुराना घर कच्चा था और काफी पुराना भी था। गोविंद एक भाई और दो बहन है। भाई पढ़ाई करता है। उसकी एक बहन सरकारी नौकरी करती है जबकि एक घर पर ही रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें