फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में तेज रफ्तार कार ने मारी ऑटो में टक्कर, चालक की मौत

नवीन दलाल Updated Thu, 29 Jan 2026 02:13 PM IST

शहर में हिसार हांसी हाईवे पर महिला गर्वमेंट कॉलेज के सामने एक ऑटो में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजनों का आरोप है कि वह मौके पर खड़े होकर 112 पर लगातार कॉल करते रहे। लेकिन, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद उन्हें निजी एंबुलेंस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रणधीर (52) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाते थे। वह ऑटो लेकर बरवाला चुंगी से मिलगेट की तरफ़ जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। वह ऑटो से निकलकर डिवाइडर से टकरा गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें