फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा से जनजागरण का संदेश दे रहे सीताराम पुरी महाराज, आज हांसी पहुंचे

भारत भ्रमण पर निकले संत सीताराम पुरी महाराज रविवार को हांसी पहुंचे। वे साइकिल यात्रा के माध्यम से देशभर में जनजागरण का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। महाराज ने बताया कि वे दिल्ली के नजफगढ़ से साइकिल यात्रा पर निकले हैं और उज्जैन की ओर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान उनका हांसी आगमन हुआ। आपको बता दे कि समाज में बढ़ते मोबाइल के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज छोटे-छोटे बच्चे घंटों मोबाइल फोन पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान वे अश्लील वीडियो भी देख रहे है, जिसका उनके मानसिक और नैतिक विकास पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल उपयोग पर निगरानी रखने और उन्हें संस्कार, शिक्षा तथा अच्छे वातावरण से जोड़ने की अपील की। सीताराम पुरी महाराज ने कहा कि समाज में बढ़ती सामाजिक बुराइयों और नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट को रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनकी साइकिल यात्रा का उद्देश्य लोगों को सही दिशा में प्रेरित करना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। प्रेम विवाह के विषय पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को महत्व दिया जाना चाहिए, ताकि समाज में परिवार और सामाजिक मर्यादाओं का सम्मान बना रहे। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक जनजागरण अभियान है, जिसके माध्यम से वे देशभर में सकारात्मक सोच, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें