फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में प्रचार के अंतिम चरण में उतरीं सावित्री जिंदल, पार्षदों के लिए मांगे वोट

नवीन दलाल Updated Fri, 28 Feb 2025 12:42 PM IST

नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम कुछ घंटों में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भी चुनावी मैदान में उतर आईं। सावित्री जिंदल ने वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी जगमोहन मित्तल और संजय डालमिया के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली भी उनके साथ नजर आए। गौरतलब है कि सावित्री जिंदल अब तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए थीं, लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने अपने समर्थकों वाले वार्डों में प्रचार किया। इससे पहले, वे भाजपा से अपनी समर्थक शकुंतला राजलीवाल को मेयर का टिकट दिलाने में सफल नहीं हो पाई थीं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने उनके छह समर्थकों को पार्षद का टिकट देकर मनाने की कोशिश की थी। हालांकि, प्रवीण पोपली के नामांकन के बाद से ही सावित्री जिंदल प्रचार से दूर थीं, लेकिन गुरुवार शाम को वे पहली बार प्रचार में उतरीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें