हरियाणा के हिसार के नारनौंद की अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि जो भी अधिकारी गलत करेगा चक्कर कटवा देंगे। ऐसी हालत कर देंगे। अभी 4 जून तक चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। इसके बाद सभी व्यवस्था कर देंगे कि लोगों को कोई दिक्कत न आए। सीएम हाउस आपका है कभी भी आ सकते हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में खर्ची तथा पर्ची दोनों चलती थी। पैसे वालों को ही नौकरी मिलती थी। आज बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी मिलती है।