फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: रणदीप सुरजेवाला ने किसानों के नुकसान को लेकर बीजेपी पर बोला हमला

शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 08:05 PM IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजयसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि चौतरफा बाढ़ से ग्रस्त हरियाणा अब ‘‘भाजपाई डबल इंजन’’ के धोखे और नाकारापन के भंवर में फसा है। सरकारी बेपरवाही और बाढ़ की तबाही झेलने को मजबूर है। प्रदेश के 2300 गांव बाढ़ग्रस्त हैं। 27 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। करीब 10,00,000 एकड़ से ज्यादा फसल बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। कपास हो या धान या सब्जियां, बेतहाशा नुकसान हुआ है। यमुना, घग्गर, मार्कंडा, टांगरी, रूण, वेगना, सोम-पथराला नदियां पूरे उफान पर हैं। नायब सैनी सरकार इमरजेंसी सर्वे कराकर सात दिन के भीतर 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा क्यों नहीं कर रही? पोर्टल-पोर्टल क्यों खोला जा रहा है? मुख्यमंत्री यह क्यों नहीं बताते कि 50,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा किसान को कितने दिन में देंगे?

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें