फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 05:53 PM IST

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। शनिवार दोपहर करीब दो बजे के बजे बाद हिसार में तेज बारिश हुई जिससे शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। बारिश व पूर्वी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अंधड़ व गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया था। उधर नौतपा का छठा दिन भी राहत भरा गुजरा। शुक्रवार सुबह सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का सुबह से ही असर दिखाई दिया था। बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय चक्रवात अरब सागर की नमी को भी खींच रहा है जिस कारण पश्चिमी विक्षोभ को ज्यादा नमी नहीं मिल पा रही है और यह ज्यादा सक्रिय नहीं हो रहा। शुक्रवार को चार जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर बादल बिना बरसे ही चले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें