फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में प्रदर्शन, डॉ. भीम राव आंबेडकर पर टिप्पणी से भड़की भीम आर्मी

नवीन दलाल Updated Thu, 19 Dec 2024 01:46 PM IST

भीम आर्मी के सदस्यों ने क्रांतिमान पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। संतलाल आंबेडकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भीम राव आंबेडकर का लगातार अपमान कर रही है। डॉ. आंबेडकर के लिखे हुए संविधान को खत्म करने के लिए लगातार साजिशें रची जा रही हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। अमित जाटव,प्रदीप यादव और जयबीर गोदारा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर देश के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ की गई कोई भी टिप्पणी देश की भावनाओं को आहत करती है। अमित शाह अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। जब तक अमित शाह माफी नहीं मांगेंगे तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। देश को धर्म, जाति , क्षेत्र के आधार पर बांटा जा रहा है। देश में लोगों के बीच जहर फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें