फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आरोपियों ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 01:22 PM IST

हांसी शहर के पॉश एरिया सेक्टर-6 में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर व रिटायर्ड पंचायत सेक्टरी सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उनके सिर व हाथ पर चाकू से वार किए गए हैं। उनकी पत्नी खाने के लिए बुलाने उनके ऑफिस पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। मंगलवार सुबह की घटना घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज बंद मिले हैं जिसके चलते पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में परेशानी हो रही है। प्रॉपर्टी डीलर के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा गया है। जहां परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें