श्यामसुख गांव में शनिदेव जयंती व मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर गांव में रविवार को ट्रेक्टर ट्राली व डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा का शुभारम्भ शनिदेव मंदिर के पुजारी राकेश गहलोत ने सवा ग्यारह बजे विधि विधान के साथ किया। शोभा यात्रा शनिदेव मंदिर से लेकर गांव के मुख्य चौक से होते हुए गांव के चारो ओर परिक्रमा लगाते हुए शाम को वापिस शनिदेव मंदिर पर पहुंची। इस दौरान शोभा यात्रा में कलाकारों ने हनुमान, राधा कृष्ण, शिव भोले नाथ आदि की सुन्दर सुन्दर झांकियां प्रस्तुति की। इस मौके पर ग्रामीणों ने शोभा यात्रा एवं सुन्दर झांकियों का जगह जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया। शनिदेव सवा समिति के सदस्य मुकेश डूडी, अभे सिंह सेनीवाल आदि ने बताया की शनि देवी व बाबा भैरव नाथ की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर सोमवार को विशाल मेला व भंडारा और जागरण का आयोजन किया जाएगा।