फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सीवर समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

पिछले एक माह से सीवर समस्या से परेशान वॉर्ड 18 के शास्त्री नगर के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने कहा कि गलियों में सीवर का पानी भरने से वह घरों में कैद हो गए हैं। विभाग के अधिकारी से लेकर पार्षद, विधायक व मंत्री कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे काली दिवाली मनाएंगे। शास्त्री नगर में काफी दिनों से सीवर समस्या गहराई हुई है। हालात यह है कि सीवर में पानी जाने के बजाय पानी बहकर गलियों में जमा हो रहा है। पिछले सप्ताह आई बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। तीन गलियों में एक-एक फीट पानी भरा हुआ है। प्लॉट भी गंदे पानी से भरे हुए हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी करीब 15 दिनों तक गलियों से पानी की निकासी नहीं हो सकी थी। अब फिर से वही हालात बन गए हैं। शास्त्री नगर के अलावा न्यू आदर्श कॉलोनी, विराट नगर व उमेद विहार भी सीवर समस्या से परेशान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें