फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड मेंधड़ाम से गिरा फॉल सिलिंग का हिस्सा

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Apr 2025 12:06 PM IST

हिसार नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में फाल सिलिंग का एक बड़ा हिस्सा धड़ाम से आ गिरी।जिसके बाद नागरिक अस्पताल परिसर में अफरा तरफी का माहौल बन गया। आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीज घबरा गए। दो मरीजों को उनके बेड से दूसरे बेड पर शिफ्ट करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीएमओ मौके पर पहुंची।बाद में सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरी घटना का ब्योरा लिया। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में वीरवार दोपहर को मरीजों का उपचार चल रहा था। इसी बीच करीब 3 बजे फाल सिलिंग का एक हिस्सा जमीन पर आ गिरा। जिसमें काफी मलबा भी नीचे आ गया। फाल सिलिंग में लोहे की रॉड व अन्य सामान बेड के पास गिरे। जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त पास के बेड पर एक बुजुर्ग था। फाल सिलिंग गिरने की आवाज सुनकर बुजुर्ग घबरा गया। मौके पर तैनात चिकित्सकों ने बुजुर्ग को दूसरे बेड पर शिफ्ट किया। घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी के बाद कार्यकारी प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर रीना जैन ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। बाद में सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने आपातकालीन वार्ड पहुंचकर ब्योरा लिया। अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से मलबा हटा कर फाल सिलिंग दोबारा से दुरस्त कराने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें