फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: खंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 04:11 PM IST

माई भारत केंद्र हिसार की ओर से गांव गढ़ी में आयोजित खंड स्तरीय दो दिवसीय खेल- कूद प्रतियोगिता में महिला कबड्डी में एसडी कॉलेज हांसी की टीम प्रथम रही। द्वितीय स्थान मदन हेड़ी टीम व तृतीय सिंघवा की टीम ने जीता। हांसी के गढ़ी गांव में 13-14 दिसंबर को आयोजित किया गया। गांव गढ़ी स्थित सुभाष चंद्रा फाउंडेशन एथलेटिक्स सेंटर में आयोजित सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित रस्सा- कसी(पुरुष) में प्रथम गढ़ी टीम व द्वितीय मदन हेड़ी टीम, लौंग जंप(पुरुष) में प्रथम आकाश ने जीता। द्वितीय संदीप व तृतीय तेजवीर ने जीता। 400मीटर दौड़ (महिला) में प्रथम गुनगुन ,द्वितीय अनु , तृतीय योगिता ने हासिल किया। 400 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम तेजवीर प्रथम, विक्की द्वितीय ,प्रीतम तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम कविता ने पाया। द्वितीय स्थान सोनिया तथा तृतीय प्रवेश ने स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में एसएचओ बास,अमर ज्योति पब्लिक स्कूल मेहंदा के प्रिंसिपल दिनेश कौशिक, एथलेटिक्स हिसार के ज्वाइंट सेक्टरी राजू कनोह, गढ़ी ग्राम पंचायत सरपंच मास्टर सज्जन बेरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के एथलेटिक्स कोच सुधीर , विकास रानी, मंजीत बेरवाल, राजकुमार, श्रीदत्त शर्मा, रामवतार पहल, रीतू रानी, माय भारत केंद्र से गायत्री, सुषमा, रूमा, लोकेश , संदीप , रामफल यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें