फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नगर निगम ने राजगुरु मार्केट में अवैध अतिक्रमण पर की कार्रवाई

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 06:15 PM IST

शहर की सबसे व्यस्ततम राजगुरु मार्केट सहित आसपास की प्रमुख मार्केटों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सोमवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। इस कार्रवाई में कार्यालय सहायक सुरेन्द्र वर्मा, तहबाजारी इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ, पशु पकड़ो अभियान की टीम और पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे, ताकि अभियान शांतिपूर्वक और प्रभावी ढंग हो। सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से राजगुरु मार्केट और इसके आसपास की अन्य मार्केटों में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार मुनादी करवाई जा रही थी। दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी कि निर्धारित सीमा से बाहर रखा गया सामान और अस्थायी अतिक्रमण हटा लिए जाएं। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम ने राजगुरु मार्केट पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि राजगुरु मार्केट के बरामदों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। इसके साथ ही चौधरी मार्केट, बिश्नोई मार्केट, आर्य बाजारी, तेलियान पुल मार्केट, सब्जी मंडी मार्केट, बालाजी मार्केट और पूजा मार्केट में भी अतिक्रमण हटाकर बरामदे खाली करवाए गए। इस कार्रवाई से बाजारों में पैदल चलने वालों और ग्राहकों को काफी सुविधा मिली है। इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा राजगुरु मार्केट पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण हटाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन तक बरामदों में रखा सामान कोई खाली नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निगम की टीम द्वारा लगातार बाजारों में निगरानी की जाएगी। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर के बाजार सुव्यवस्थित और सुरक्षित बने रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें