फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में मोहनलाल बड़ौली बोले- वर्तमान में विधानसभा में विधायकों के बैठने की बड़ी तंग व्यवस्था

हिसार में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का शिलान्यास किया था, उस समय भी कई राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया था कि इसकी क्या आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। तब तक हमें इस तरह के विकास कार्यों की आवश्यकता है। 2027 तक विधानसभा के सदस्यों की संख्या भी बढ़ जाएगी। उन्हें बैठने के लिए जगह भी चाहिए। उन्हें कार्य करने के लिए ऑफिस भी चाहिए। अभी वर्तमान में ही विधानसभा में विधायकों के बैठने की बड़ी तंग व्यवस्था है। आज विधायकों के बैठने के लिए कमरे भी नहीं है। कमेटी रूम भी दो है। हरियाणा के हिस्से का बहुत बड़ा भाग पंजाब ने स्टोर बनाकर रखा हुआ है, जो दिया नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष रविवार को पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर हिसार जिले के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। पंजाब के रवैये को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब ने आजतक किसानों के साथ बातचीत का रास्ता भी नहीं अपनाया है। पंजाब सरकार वहां उगाई जाने वाली 5 फसलों को एमएसपी रेट पर खरीदने का काम करे। आज हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी रेट पर खरीदी जा रही हैं। हरियाणा का किसान भाजपा की नीतियों से खुश है। इसी कारण से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। ----------------- भाजपा में जिसका नाम चलता है, वह कुछ नहीं बनता प्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट को लेकर संजय भाटिया व उनका नाम चलने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ये भाजपा पार्टी है। यहां जिसका नाम चलता है, वह कुछ नहीं बनता। जिन दोनों के नाम चले हुए हैं, उन्हें समाप्त माना जाए। यहां जिसका नाम कटता है, उसका नाम चलता है। वहीं प्रदेश में निकाय के चुनावों पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश में नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के चुनाव होंगे। चुनाव आयोग भी इसकी तैयारी में लगा हुआ है तो जल्द ही निकाय चुनाव होंगे। निकाय चुनाव में उम्मीदवाराें को लेकर उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी में पता चल जाएगा कि कौन चुनाव लड़ने का इच्छुक है। सरकार की घोषणाओं को लागू करवाने के सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी विधायकों व चुनाव लड़ने वाले प्रतिनिधियों को 100 दिन का एजेंडा दिया गया है, जिसमें काफी विकास कार्य भी है। इन कार्यों को सूची बन चुकी है। इसे लेकर अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। आप देखेंगे कि बहुत जल्द काफी कार्य सिरे चढ़ेंगे। ----------- डिजिटल माध्यम से चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि भाजपा का वर्ष 2024 का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 20 हजार 629 बूथों पर नए सदस्य बनाए जाने हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 के 33 लाख सदस्यों का भी नवीनीकरण किया जाएगा। 30 नवंबर तक यह सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभी तक 10 लाख सदस्य बने हैं और 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाएंगे, जिनमें युवा, महिला सहित सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। पहली बार डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाए जाएंगे। मगर जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है, उन जगहों पर सदस्यता फार्म दिए गए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की जानकारी पार्टी के पास रहे, ऐसी व्यवस्था एप पर की गई है। मोदी एप ही इसकी जानकारी रहेगी। इसे लेकर एक नंबर भी जारी किया है। वह नंबर है 8800002024। जब कोई व्यक्ति नंबर पर कॉल करता है तो उसके एक मैसेज आता है। जब वह उस मैसेज को खोलता है तो उसमें एक फॉर्मेट खुलता है। इसमें जिस व्यक्ति को सदस्यता लेनी है, उसका मोबाइल नंबर भरा जाता है। उस मोबाइल पर एक ओटीपी आता है। उस ओटीपी को भरने पर सदस्यता फार्म खुलता है। उस फार्म को पूरा भरा जाता है। इसमें एक रेफरल कोड भी है। इसके माध्यम से कोई कार्यकर्ता किसी को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा, उसकी जानकारी भी पार्टी के पास रहेगी कि कार्यकर्ता का क्या नाम व पता है। इसी सदस्यता अभियान को लेकर हिसार की जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। आगे भी पार्टी अपनी सरकार बनाए, इसे लेकर एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा। डीएपी की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का दुष्प्रचार है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई झूठ बोले थे। मगर जनता ने भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस के विधायक विधानसभा में भी बोले। आज बाजार में कहीं भी खाद की कोई कमी नहीं है। कहीं-कहीं सोसायटियों में खाद की कमी थी और वहां भी खाद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। एक आत्महत्या का मामला भी उन्होंने उठाने की कोशिश की है। इसकी भी जांच हुई है। झूठ बोलना कांग्रेस की सबसे बड़ी खासियत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें