फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार से विधायक सावित्री जिंदल ने शुरू किया संपर्क से समाधान अभियान, मौके पर सुनीं लोगों की समस्याएं

नवीन दलाल Updated Wed, 22 Jan 2025 06:18 PM IST

हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने बुधवार से संपर्क से समाधान अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। इस अभियान के तहत वह सबसे पहले अनाज मंडी पहुंची। यहां नागरिकों ने अनाज मंडी की विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सावित्री जिंदल ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कुछ समस्याओं का समाधान तुरंत करवा दिया। इसके बाद सावित्री जिंदल लोहा मंडी पहुंची। यहां व्यापारियों ने अपनी समस्याए भी साझा कीं, जिन्हें सावित्री जिंदल ने ध्यानपूर्वक सुना और समाधान का भरोसा दिया। अभियान का समापन शहर की राजगुरु मार्केट में हुआ। यहां राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन व नागोरी गेट मार्केट एसोसिएशन ने उन्हें व्यापारियों की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह अब मेरी जिम्मेदारी है कि हिसार के लोगों की समस्याओं का हल हो और शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे हर समस्या को प्राथमिकता के साथ हल करेंगी और हिसार के लिए विकासोन्मुखी नई परियोजनाएं लाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें