फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा ने सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी का किया निरीक्षण, बोले- अगले 15 दिनों में करवाया जाएगा उद्घाटन

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 02:14 PM IST

हरियाणा के हिसार में लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सुबह सूर्य नगर में नवनिर्मित आरओबी-आरयूबी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में मुख्यमंत्री से समय लेकर इसका उद्घाटन करवाया जाएगा। इससे पहले करीब साढ़े 10 बजे लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व अधिकारियों के साथ सूर्य नगर में नवनिर्मित आरओबी पर पहुंचे। यहां वह करीब 5 मिनट तक रुके और उन्होंने आरओबी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी आरओबी के बारे में बातचीत की। लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि अगले 15 दिनों में आरओबी का बचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री से उद्घाटन के लिए भी समय लिया जाएगा। आरओबी-आरयूबी के निर्माण में हुई देरी पर उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल प्रोजेक्ट था। इसकी ड्राइंग पास होने में समय लगा। चूंकि अब यह बन गया है तो इससे लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा जल्द ही साउथ बाईपास पर निर्माणाधीन आरओबी भी बनकर तैयार हो जाएगा। रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि शहर की जाम की समस्या को हल करने के लिए डाबड़ा माइनर पर सड़क निर्माण का प्रोजेक्ट भी सिरे चढ़ाया जाएगा। एलिवेटेड रोड के निर्माण पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई विचार नहीं किया गया है। यह काम अभी बाकी अभी आरओबी पर पेंट का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद रेलिंग काम करना बाकी रहेगी। वहीं आरयूबी में शेड का निर्माण व बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था का काम अभी बचा हुआ है। इसके अलावा आरओबी व आरयूबी में लाइट लगाना भी बाकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें