फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: हम 2029 पर नहीं अटके हैं, हमारी 2047 की है प्लानिंग, हरियाणा में दुरुस्त है कानून व्यवस्था: मंत्री कृष्ण बेदी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 02:10 PM IST

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हम 2029 पर नहीं अटके हैं हम तो 2047 तक की प्लानिंग कर रहे हैं। हमें अपने संगठन और प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों की चिंता है। कांग्रेस की चिंता कांग्रेस करे। आज कांग्रेस पूरी तरह से हताश व निराश है। हरियाणा के लोगों ने हमें जिस उम्मीद के साथ तीसरा मौका दिया हम उस उम्मीद पर खरा उतरेंगे। हिसार में भाजपा संगठन को लेकर बैठक में पहुंचे सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को संगठन में शामिल करते हैं। नए लोगों को संगठन में मौका देते हैं। संगठन के लोग आम नागरिकों की दुख तकलीफ ,परेशानी को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं। पिछले 10 साल से हरियाणा में पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनी है। कानून व्यवस्था अच्छी होने के कारण यहां नए उद्योग आ रहे हैं। विपक्ष की ओर से फिजूल का मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा को लेकर हम काम कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें