फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में मंत्री कृष्ण बेदी बोले- भारत ने अपनी ताकत दिखाते हुए पाकिस्तान को घुटनों के बल लाने का काम किया

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भारत ने अपनी ताकत दिखाते हुए पाकिस्तान को घुटनों के बल लाने का काम किया। देश में आतंकवाद के खिलाफ एकता का संदेश देने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। जिनका मकसद देश को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस को देश के साथ खड़े होना चाहिए। देश की सेनाओं , सरकार के साथ होना चाहिए। कांग्रेस ही नहीं पूरे देश के सभी राजनीतिक दलों को सरकार का साथ देना चाहिए। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठोर फैसला लिया उसका सभी को समर्थन करना चाहिए। अपने देश की सेनाओं पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्टंट कर पंजाब का सीएम भगवंत मान गलत फैसले ले रहा है। लोकतंत्र में इस तरह के फैसले किसी सरकार को ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए। हरियाणा को उसके हक का पानी देना चाहिए। मैं पंजाब सरकार को एक बार पुन आग्रह करूंगा कि मानवता के नाते भी उन्हें पानी देना चाहिए। राष्ट्रीय संपदा पर सभी का बराबर का हक होता है। फिलहाल हरियाणा के कई जिलों में पीने के पानी का संकट चल रहा है। ऐसे में पानी तुरंत उपलब्ध कराना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें