लाडली वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 14 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह में 8 कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान से किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित सूर्या सेलिब्रेशन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा। समारोह में नव युगल को आशीर्वाद देने के लिए कई प्रमुख हस्तियां पहुंचेंगी। सूर्या सेलिब्रेशन में आयोजित मीडिया से बातचीत में दौरान लाडली वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अनिल सिंगला मंगालीवाला ने बताया कि समाजसेवियों के सहयोग से बारात का स्वागत, भोजन व उपहारों की समुचित व्यवस्था करवाई जाती है। सूर्या सेलिब्रेशन के स्वामी निर्मल गावडिय़ा ने सामूहिक विवाह समारोह के लिए स्थल निशुल्क उपलब्ध करवाया है। इस अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह से संबंधित पत्रक का लोकार्पण भी किया गया। वर की आयु कम से कम 21 वर्ष और वधू की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 14 दिसंबर को बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा और भोजन व जयमाला के उपरांत मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से फेरों की रस्म अदा की जाएगी।