खेल विभाग की ओर से रविवार को महाबीर स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन लड़कियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं। वहीं, सोमवार को लड़कों के ट्रायल लिए जाएंगे। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में दमखम दिखाएंगे। ट्रायल लेने के लिए कोच पवन लांबा की डयूटी लगाई गई है। दरअसल, खेल विभाग ने पहली बार कराटे को खेल महाकुंभ में शामिल किया है। इससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। अभी तक कराटे शामिल नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ में भाग लेने का मौका नहीं मिल रहा था। मगर अब कराटे को भी शामिल किया जा चुका है।