फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हॉकी में हिसार ने फतेहाबाद को 13-0 से हराया

हॉकी हरियाणा की ओर से एस्ट्रोटर्फ पर चल रही 11वीं सब जूनियर, 18 वीं जूनियर और 36वीं सीनियर हरियाणा राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को रोचक मुकाबले देखने को मिले। शाम सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, जींद की टीमों ने दमखम दिखाया। जूनियर वर्ग में सोनीपत ने पानीपत को 12-1 से हराया। इसी प्रकार हिसार ने फतेहाबाद को 13-0 से हराकर मैच जीत लिया। कुरुक्षेत्र ने जींद को 3-0 से शिकस्त दी। बता दें, कि हॉकी हरियाणा की ओर से जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 23 फरवरी तक चलने वाली चैंपियनशिप में 20 जिलों से टीमें भाग ले रही है। टीमों के रहने की व्यवस्था जाट कॉलेज में की गई है। वहीं, शाम को 4.30 बजे हिसार और सोनीपत के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें