फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का अभय चौटाला पर तंज, बोले- वह टायर्ड एंड रिटायर्ड प्रसन

जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हिसार में मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बिना नाम लिए इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को लेकर कहा कि वह टायर्ड एंड रिटायर्ड प्रसन हैं। ऐसे लोग हरियाणा के लिए खतरा हैं। जो लोग विपक्ष में रहकर धमकी देने का काम कर रहे हैं वह सत्ता में आने के बाद क्या करेंगे आप खुद अदांज लगा लो। वह लोग नान सीरियस नेता हैं। इनका हरियाणा में कोई योगदान नहीं है। यह लोग सिर्फ क्रेडिट लेने के लिए घूमते रहते हैं। यह लोग सौरभ गांगुली की तरह से हैं जो अपनी आखिरी पारी की मांग बीसीसीआई से कर रहे हैं। मैच खेलने को मिलेगा या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ हैं। अगर खुदा न खास्ता इनके हाथ में उस्तरा आ गया तो कैसे कांटेंगे और कैसे बांटेंगे यह कहने की जरूरत नहीं। मीडिया के लोगों को तो इनसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आगामी 13 मार्च को डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर हांसी में आयोजित जन चेतना रैली को लेकर उन्होंने सोमवार को हिसार कार्यालय में कार्यकर्ताओं कि बैठक ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का अता पता नहीं है, विपक्ष की भूमिका भी जेजेपी निभा रही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भरती है, लेकिन जेजेपी से बड़ी रैली नहीं कर सकती। उन्होंने भाजपा सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन और राशन कार्ड काटे जाने के मुद्दे पर चर्चा करते हुए इसे जनविरोधी निर्णय करार दिया। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का नाम लिए बगैर तीखी टिप्पणी करते हुए कुछ नेता केवल श्रेय लेने की राजनीति में व्यस्त रहते हैं। इस दौरान पूर्व चैयरमैन राजेंद्र लितानी, जिला प्रधान अमित बूरा, अजीत सिंह, सुमन श्योराण, अनिल शर्मा, रवि आहूजा, ,राजमल काजल, मंदीप बिश्नोई, विपिन गोयल, सुनील मूंड सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें