फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सड़क निर्माण के कार्य में लगी महिला मजदूर को पानी के कैंटर नने कुचला, उपचार के दौरान मौत

Naveen Updated Tue, 26 May 2026 03:36 PM IST

दुर्जनपुर रोड पर आज दोपहर सड़क निर्माण कार्य मैं लगी महिला मजदूर को वहां से गुजर रहे पानी के कैंटर ने कुचल दिया। महिला का बेटा उसे गंभीर हालत में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। नंगथला निवासी जसवंत ने बताया कि उसकी मां चमेली देवी दुर्जनपुर रोड पर चल रहे सड़क निर्माण मैं मजदूरी कर रही थी। आज लेबर दुर्जनपुर रोड पर स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास लगी हुई थी। इसी बीच एक पानी का कैंटर फैक्ट्री से निकला और उसने चमेली देवी को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चमेली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके से गुजर रहे एक कर चालक की मदद से वह मां को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां चमेली की उम्र करीब 60 साल थी। उसके पिता का वर्ष 2006 में देहांत हो चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें