हिसार की नई सब्जी मंडी लावारिस गोवंश की मंडी बन गई है। मंडी में सैंकडों की संख्या में गोवंश हमेशा घूमते रहते हैं। मंडी के आढ़ती, मासाखोर, ग्राहक लम्बे समय से क्षेत्र में फैली गंदगी से परेशान हैं। इस बार में कई बार नगर निगम व मंडी के प्रशासक को शिकायत की है। आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दिन भर यहां गोवंश ग्राहकों पर हमला बोलते रहते हैं। कई बार ग्राहकों का सामान गिरा देते हैं। कुछ लोग चोटिल भी हो चुके हैं। मंडी के आढ़तियों ने बताया कि मिलगेट एरिया तथा पड़ाव एरिया के कुछ लोग गाय पालते हैं। जो रोजाना अपनी गायों को यहां ला कर छोड़ते हैं। विभागीय अधिकारी मंडी के बीचोंबीच कूड़ा कर्कट को एकत्र करके बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। ऐसा करना सरकार के अभियान के एकदम विपरीत है। आढतियों ने मार्केट कमेटी व नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि क्षेत्र वासियों को इस समस्या से छुटकारा दिलवाया जाए।