फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: राज्य स्तरीय अंतर जिला रग्बी प्रतियोगिता में हिसार की टीम रही रनरअप

शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 05:00 PM IST

मिलगेट स्थित ओपी जिंदल मेमोरियल पार्क में रविवार को हुई 10वीं हरियाणा राज्य स्तरीय अंतर जिला रग्बी प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में हरीश वर्मा पहुंचे। लड़कियों के परिणाम में हिसार ने रोहतक को 5-0 से हराया। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र को चरखी दादरी ने 12- 0 से हराया। वहीं, पानीपत ने फतेहाबाद को 5- 0 से हराया। कैथल को जींद ने 15- 0 से हराया। मुकाबले के दूसरे राउंड में हिसार ने चरखी दादरी को हराते हुए सेमीफाइनल प्रवेश किया। वहीं, दूसरे पुल में पानीपत और जींद के मुकाबले में पानीपत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पानीपत की टीम विजेता बनी। जबकि हिसार की टीम रनरअर रही। जींद की टीम को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर प्रतियोगिता के डायरेक्टर मुनीत बेरवाल, सचिव राजू कनोह, आयोजक सचिव एडवोकेट नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें