फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेआई सूर्यकांत के शपथ ग्रहण के समय हिसार में हुआ हवन यज्ञ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 03:14 PM IST

जिला बार एसोसिएशन हिसार के लिए सोमवार का दिन इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। हिसार की बार से अधिवक्ता के तौर पर अपना करिअर शुरू करने वाले सूर्यकांत ने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) का पदभार संभाला। जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में हिसार व हांसी के 136 अधिवक्ताओं का एक विशेष प्रतिनिधि दल दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा। हिसार बार एसोसिएशन में सुबह के समय हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। समारोह संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।हिसार के अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए तालियां बजाई। समारोह का हिस्सा बने जजों ने भी थिरकते हुए अपनी खुशी जाहिर की। हिसार बार के पदाधिकारियों प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा, सचिव एडवोकेट समीर भाटिया,उप प्रधान एडवोकेट विकास पुनिया,सहसचिव एडवोकेट सुनील भारद्वाज और सहसचिव एडवोकेट सुनील सहदेव सोनी ने बताया कि यह अवसर हर अधिवक्ता के लिए भावुक, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण रहा क्योंकि माननीय जस्टिस सूर्यकांत ने अपने विधिक जीवन की शुरुआत हिसार अदालत से ही की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें