फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रंग बिरंगे फूलों से महका एचएयू हिसार

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Jan 2025 02:09 PM IST

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 के पास एग्री टूरिज्म सेंटर व बोटेनिकल गार्डन में 3 से 5 जनवरी तक शहरी खेती एक्सपो एवं पुष्प उत्सव-2025 शुक्रवार को शुरु हुआ।एग्री टूरिज्म सेंटर, वनस्पति उद्यान, एचएयू की सामाजिक कल्याण सोसायटी और भू- दृश्य इकाई संरचना द्वारा आयोजित इस उत्सव का शुभारंभ कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने किया। मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश गेरा ने बताया कि इस शहरी खेती एक्सपो एवं पुष्प उत्सव में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग, ऑन दा स्पॉट ड्राइंग, मेहंदी रचाओ, पेंटिंग, रंगोली तथा पुष्प की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा फूलों व सब्जियों को उगाने के लिए उपयोग में लाई जा रही नई-नई तकनीकों, नवाचारों, प्रौद्योगिकियों व प्रबंधनों से युवाओं व किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उत्सव में आने वाले विद्यार्थियों, किसानों एवं आम नागरिकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। एक्सपो के दौरान दर्शकों को फलों, फूलों, सब्जियों और सजावटी फसलों की नर्सरी, कंटेनर की खेती, बगीचा आदि देखने के लिए उपलब्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें