फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा बोलीं, हरियाणा की हार पर होगी बात

नवीन दलाल Updated Wed, 06 Nov 2024 04:06 PM IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि फेक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सभी को मिल कर चलना चाहिए, अगर कमेटी बना दी है तो कोई बात नहीं। उम्मीद करते हैं कि कमेटी अपनी फाइंडिंग देगी। एआईसीसी की ओर से भी अलग कमेटी बनाई गई है। हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि भूमिका को लेकर हमने भी कुछ बातें कहीं थी। फिलहाल हमारा फोकस महाराष्ट्र तथा झारखंड में चुनाव है। यह चुनाव होने के बाद हरियाणा के मुददों पर बात होगी। हम भी अपना पक्ष रखेंगे। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर उन्होंने कहा कि हाईकमान को ही इस बारे में अंतिम फैसला लेना है। हाईकमान उचित समय पर उचित फैसला लेगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि हार का एक नहीं कई फेक्टर होते हैं। हाईकमान की ओर से गठित कमेटी इन सभी बिदुंओं रिपोर्ट बनाएगी। हमें जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। संगठन न होने के कारण हरियाणा विधानसभा में हमें खामियाजा भुगतना पड़ा। मैं हमेशा संगठन बनाए जाने का सवाल पहले भी उठाती रहीं थी। हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि यह फैसला हाईकमान को लेना है। मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। नगर निगम के चुनावों को लेकर सैलजा ने कहा कि शहरों में काम करने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव से पहले भी मैंने कहा था हमें शहरों में अधिक काम करने की जरूरत है। शहरों के मुद्दों को लेकर अलग रणनीति बनानी चाहिए। सिंबल पर लड़ने के चुनाव को फैसला लेना चाहिए। हमें नगर निगमों में पार्टी के निशान पर चुनाव लड़े तो रिजल्ट अधिक खराब नहीं थे। अनुसूचित वर्ग में आरक्षण में आरक्षण पर कुमारी सैलजा ने कहा कि कुछ वंचितों को उनका हक मिलना चाहिए। किसी को बुरा बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित वर्ग हो या सामान्य सभी को ऊपर लाने की जिम्मेददारी सरकार की होती है। एक वर्ग को दूसरे वर्ग को लड़ाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। वंचित लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। हिसार स्थित अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके अपनी विचारधारा को साझा किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता के हितों के लिए कांग्रेस की लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्यभर में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई व भाई-भतीजावाद के खिलाफ कांग्रेस हर मोर्चे पर जनता का साथ देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की विभिन्न मंडियों में अनाज के खरीद की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है और न ही किसानों की सुध लेने वाला कोई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता तो हासिल कर ली है लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कार्य नहीं किए जा रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें