फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में जुटे पूरे हरियाणा के पावर इंजीनियर

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 21 Dec 2024 03:51 PM IST

रियाणा पावर इंजिनीयर्स एसोसिएशन (एचपीईए) की द्विवार्षिकी केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया जीजेयू के चौ. रणबीर सिंह सभागार में चल रही है। सुबह 10 बजे आमसभा के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरु हुई। देर शाम तक रिजल्ट आएंगे। एचपीईए में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रत्येक पावर यूटिलिटी के सहायक अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक एक हजार की संख्या में पावर इंजिनीयर शामिल होंगे। एचपीईए के प्रदेश अध्यक्ष इंजि विजेंद्र लाम्बा व महासचिव इंजि अनिल नागर ने बताया कि चुनाव में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रत्येक पावर यूटिलिटी से पांच- पांच मेंम्बर चुने जायेंगे। पंद्रह मेंम्बर मिलकर कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों का चुनाव करेंगे। ऑल इंडिया पावर इंजिनीयर्स फेडरेशन से इंजि शेलेंद्र दूबे व इंजि. पदमजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर पावर इंजीनियर की समस्याओं पर भी मंथन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें