फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा प्रतिभागी दिखा रहे दम

एथलेटिक्स हिसार की ओर से लड़के और लड़कियों की एक दिवसीय यूथ ओर सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप महाबीर स्टेडियम में शुरु हुई। इस चैंपियनशिप में जिले के 200 से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। दोपहर को प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। एथलेटिक्स हिसार के महासचिव मनोज कड़वासरा और वरिष्ठ सह सचिव राजू कनोह ने बताया कि इसमें 16 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 100 मीटर की रेस, 200,400 ,800 ,1500,5000 और 10000 मीटर दौड़ , हर्डल रेस,वॉक रेस ,लंबी कूद , ऊंची कूद, तिहरी और पॉल वाल्ट, शॉट पुट , डिस्कस,जैवलिन , हैमर थ्रो आदि इवेंट करवाएंगे जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें