हिसार जिले के सोरखी में एक रोडवेज बस खराब हो गई, जिससे सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले महम में भी एक बस खराब होने की घटना सामने आई थी, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। सोरखी में खराब हुई बस में सवार यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने तुरंत व्यवस्था की। कुल 50 से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग तीन बसों में समायोजित कर आगे रवाना किया गया।