चानौत गांव में शहरी पाइपलाइन से पेयजल की मांग को लेकर चल रहा जल आंदोलन रविवार को 44वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन लगातार लंबा खिंचता जा रहा है और समाधान निकलने के बजाय मामला और उलझता दिखाई दे रहा है। आज हरियाणा के जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरने को समर्थन देने पहुंचे भादरा के पूर्व विधायक बलवान सिंह पुनिया ने कहा कि सरकार को गांव के लोगों की मांग मानते हुए शहर को जाने वाली टी पाइपलाइन से पानी उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पूर्व विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले समय में यह आंदोलन और अधिक उग्र हो सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को इन लोगों की परेशानी को समझना चाहिए। ओर पानी T से देकर इस मसले को हल करना चाहिए।