फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में कोहरे के साथ शीतलहर से बढ़ी ठंड

हिसार में कड़ाके की ठंड का सितम शनिवार को भी जारी है। लगातार तीसरे दिन सुबह के समय सूरज नहीं निकला । 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिनभर बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बालसमंद में दिन का तापमान 10.1 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। , न्यूनतम तापमान भी गिर रहा है। जिले में शीत दिवस की स्थिति रहने की उम्मीद है।इससे पहले शुक्रवार व वीरवार रात घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 20-30 मीटर तक रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसका असर दृश्यता पर भी पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया, लेकिन आसमान बादलों से अटा रहा। बर्फीली हवा चलने से लोग गर्म कपड़ों में भी कंपकंपाते रहे। बावजूद इसके धूप नहीं निकली और दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। दिन ढलने के साथ ही ठंड प्रकोप और बढ़ गया। हिसार में अधिकतम तापमान वीरवार के मुकाबले 2.6 डिग्री गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ऊपर रहा। हालांकि वीरवार के मुकाबले इसमें 2.3 डिग्री की गिरावट आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें