फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पटेल नगर में गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, मालिक ने संदिग्धों पर जताया शक

शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 06:18 PM IST

पटेल नगर की मुख्य मार्केट में सोमवार रात को एक गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। एरिया में गश्त कर रही पीसीआर के कर्मचारियों व दुकान मालिक ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान मालिक ने कुछ संदिग्धों पर शक जताया है। जवाहर नगर निवासी ललित महता ने बताया कि मेरी पटेल नगर मार्केट में गुरु कृपा के नाम से गारमेंट्स की दुकान है। मैं 6 साल से यह दुकान चला रहा हूं। सोमवार रात करीब सवा 10 बजे मैं दुकान बंद करके घर गया था। मेरी दुकान के ऊपर एक टेलर राजकुमार की दुकान है। रात करीब साढ़े 3 बजे मार्केट में पीसीआर गश्त करने पहुंची। पीसीआर ने दुकान में आग लगी देखी तो उन्होंने राजकुमार के मोबाइल फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के 5 मिनट में ही राजकुमार मौके पर पहुंच गया और करीब 10 मिनट में मैं भी यहां पहुंच गया। जब मैं मौके पर पहुंचा तो पीसीआर के कर्मचारी व राजकुमार बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने में लगे हुए थे। मैं भी उनके साथ मिलकर आग पर पानी डालने लगा। करीब 15-20 मिनट में आग पूरी तरह से बुझ गई। इस घटना में दुकान के बाहर रखा काउंटर, रैक, टेबल, होर्डिंग व छतरी जल गई। इसके अलावा साथ लगती दुकान के सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें