फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: 12 जनवरी को जिलाभर के किसान उपायुक्त कार्यालय का करेंगे घेराव

तहसील कार्यालय के सामने अखिल भारतीय किसान सभा की महापंचायत ने फैसला लिया कि फसलों के मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर 12 जनवरी को जिला भर के किसान उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगें। जिला प्रधान कपूर सिंह बगला ने कहा कि 4 लाख 71 हजार एकड़ खराबे को किसानों ने पोर्टल पर दर्ज करवाया है। सरकार ने मुआवजे के नाम के पर क्रूर मजाक किया है। महज 10 प्रतिशत किसानों को भी मुआवजा नहीं दिया गया। किसान पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए किसान सभा के राज्य प्रधान बलबीर सिंह, जिला सचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि सरकार ने मुआवजे की मामूली घोषणा करके किसानों के साथ क्रूर मज़ाक किया है। सरकार ने जले पर नमक छिड़कने वाली सरकार किसानों की मांगों के प्रति गम्भीर नहीं है। जलभराव व भारी बारिश की वजह से हिसार जिला के सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है। 4 लाख 71 हजार एकड़ खराबे को किसानों ने पोर्टल पर दर्ज करवाया है। हजारों एकड़ में साढ़ी की फसल की बिजाई होना भी मुश्किल है। सैकड़ों गांवों में पानी घुसा है। कई गावों के मोहल्लों में घरों को भारी नुकसान हुआ है।। एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं दी जा रही। फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा। डीएपी व यूरिया खाद समय पर नहीं मिल रहा। बाजार में नक़ली खाद बीज की भरमार है। जिला प्रधान कपूर सिंह बगला ने समापन भाषण में कहा सरकार की वादाखिलाफी व मांगों के प्रति बेरुखी के खिलाफ 12 जनवरी को जिला भर के किसान उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा 29 दिसंबर को बरवाला में किसान मजदूर पंचायत की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें