फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: प्रदेश के 42 किसानों को किसान दिवस पर एचएयू कुलपति ने किया सम्मानित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 23 दिसम्बर को किसान दिवस पर प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि एचएयू कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने सिरसा के गांव सुकेरा खेड़ा के आशीष मेहता को किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया ।जिसमें समृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व 31 हजार रूपए ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि प्रदेश के 42 प्रगतिशील महिला एवं पुरुष किसानों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। आशीष मेहता को किसान रत्न अवार्ड प्रदान किया जाएगा। आशीष महता प्रगतिशील, नवाचारी एवं तकनीक-समर्थ कृषक हैं। धान, गेहूं, कपास, गन्ना, दलहन-तिलहन, सब्ज़ी एवं फल फसलों की विविध खेती के साथ जैविक कृषि को सफलतापूर्वक अपनाए हुए हैं। फसल अवशेष प्रबंधन हेतु हैप्पी सीडर का उपयोग कर उन्होंने पराली जलाने की समस्या का पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रस्तुत किया है। मूल्य संवर्धन, जैविक गुड़ व सरसों तेल निर्माण तथा प्रत्यक्ष विपणन से उन्होंने पारंपरिक खेती की तुलना में लगभग चार गुना अधिक लाभ अर्जित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें