किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किसान संगठनों ने वीरवार को लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल की। विरोध जताते हुए नारेबाजी की। किसान नेता एडवोकेट हर्षदीप ने कहा कि किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 31 दिन से पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर एमएसपी की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं। केंद्र सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी किसानों की सुनवाई नहीं की जा रही है। सरकार जल्द से जल्द किसानों की मांग को पूरा करना चाहिए। जगदीश सिंह डल्लेवाल हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। देश भर के किसानों का समर्थन उनको है। किसान नेता राकेश टिकैत भी धरने पर पहुंचकर समर्थन दे चुके है। शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि एमएसपी की गारंटी, किसानों के कर्ज माफी, किसानों का तर्ज मुकदमे कैंसिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान दिल्ली प्रदर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं। हरियाणा सरकार ने बॉर्डर सील कर दिए हैं। सरकार इस तरह का व्यवहार कर रही है जैसे कोई विदेशी आक्रमणकारी देश में घुस रहे हों। किसानों पर आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार, रबड़ की गोलियां बरसाई जा रही हैं।