फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्वदेशी मेले का किया उदघाटन

हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में 25 से 29 दिसंबर तक लगने वाले पांच दिवसीय स्वदेशी मेले उदघाटन शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया। सायं 5 बजे आयोजित होने वाले गरबा रास के दौरान विधायक सावित्री जिंदल मुख्यातिथि होंगी। स्वदेशी मेले के संयोजक अनिल गोयल ने बताया कि मेला स्थल पर प्रात: 8 बजे पतंजलि योग पीठ द्वारा 108 कुंडीय समरसता महायज्ञ का आयोजन कराया गया। महायज्ञ के साथ ही पांच दिवसीय स्वदेशी मेले की शुभ शुरुआत हुई। प्रात: 10 बजे स्कूली विद्यार्थियों के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता शुरू कराई गई। स्कूल के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेले में जहां स्वदेशी उत्पादों का बोलबाला रहेगा, वहीं दर्शकों को हरियाणवी संस्कृति से रूबरू होने का भी अवसर मिलेगा। हर रोज समरसता महायज्ञ के साथ मेले की शुरुआत होगी और हर रोज भारत विकास परिषद की केशव शाखा द्वारा निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। स्वदेशी मेले में अलग-अलग दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग व तरंग और हरियाणवी धमाल का कमाल देखने को मिलेगा। हरियाणवी कलाकार महावीर गुड्डुू व गायक बाली शर्मा अपने गीतों व रागिनी से स्वदेशी मेले का मंच गुलजार कर देंगे। इसके साथ ही मधुरमय सत्संग, युवा धमाल व फैमिली फेस्ट में हिस्सा लेकर दर्शकों को अलग अनुभूति होगी। इसके साथ ही उद्यमी सम्मान, रोजगार मेला, स्वरोजगार प्रेरणा प्रदर्शनी, समृद्ध भारत परिषद द्वारा रक्तदान शिविर एवं भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा निशुल्क नेत्र जांच व फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया जाएगा। मेले में लगने वाले स्वदेशी बाजार में डेयरी उत्पाद, गो उत्पाद, हर्बल उत्पाद, स्वदेशी सौंदर्य प्रसाधन, आंतरिक साज-सज्जा, आभूषण, गलीचे, चर्म उत्पाद, फर्नीचर, स्वास्थ्य उत्पाद, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उत्पाद देखने को मिलेंगे। लोगों को स्वदेशी उत्पादों व नए स्टार्टअप से रूबरू होने का अवसर मिलेगा और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें